फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग गुलाल के बीच माता की मूर्तियां विसर्जित

Fri, 23 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। नवरात्र के पावन पर्व पर घर घर पधारीं माता रानी का विजय दसवीं के दिन नहर व तालाबों में विसर्जन किया गया। इस मौके पर देवी भक्तों ने रंग और गुलाल से होली खेली और डीजे पर लगुंरियों की धुन में ठुमके भी लगाए।
विज्ञापन

चकरनगर तहसील क्षेत्र में नवरात्र के अवसर पर चकरनगर कस्बा, सहसों, हनुमंतपुरा, सिरसा, सिंडौस, चंद्रहंसपुरा, टिटावली, विंडवा, बिठौली, पिपरौली गढ़िया आदि स्थानों पर मातारानी का सुंदर दरबार सजाया गया था जिसमें देवी भक्तों ने माता की अनन्य प्रकार की झांकियों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर देवी भक्तों ने मां के दरबार में जवारे भी बोए जिससे विजय दशमी पर मां की मूर्तियों को ट्रैक्टर व लोडरों से तालाब व नहरों तक ले जाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने रंग व गुलाल की जमकर होली खेली।  डीजे पर लगुंरियों की धुन पर देवी भक्त जमकर झूमते रहे। मूर्ति विसर्जन के मौके पर सिरसा से समाज सेवी रामकेश, नेम सिंह, नारायण, विजय बहादुर, अतवल सिंह, साहब सिंह, कुलदीप, पुष्पेंद्र व सहसों से नीरज, शिवनाथ, भानू सिंह, विजय, दीपक, गुड्डू, संजय, रामू, कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें