फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशनों के पास से अवैध वाहनों का संचालन बंद हो

विज्ञापन
स्कूली बस की जांच करते एआरटीओं बृजेश कुमार। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बस स्टेशनों के पास से संचालित हो रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होेने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया और मंत्री पीके पाल ने ज्ञापन में कहा कि शासन के आदेश हैं कि रोजवेज बस अड्डे के एक किलोमीटर दायरे कोई भी प्राइवेट अड्डा संचालित नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद रोडवेज बस स्टेशन के पास सुबह से रात तक बस स्टेशन के आसपास से डग्गामार और निजी बसें सवारियां भरती हैं।
निजी बसों के परिचालक यात्रियों को हाथ पकड़कर जबरन खींचते हैं। कई बार मारपीट की नौबत बन जाती है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन निगम के अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। निजी और डग्गामार वाहनों के कारण रोजवेज को प्रतिदिन 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। संघ के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर रोक न लगाई गई तो पांच मई से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच स्कूली बसों का किया चालान
इटावा। एआरटीओ बृजेश कुमार ने बताया कि कुछ स्कूलों में मानक पूरे किए बिना बसों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार दोपहर को एसएसपी चौराहे के पास स्कूल बसों की जांच की गई। मानक पूरे न होने पर पांच बसों का चालान कर दिया गया। एआरटीओं ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। जिन बसों में मानक पूरे नहीं हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें