फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेम प्रसंग के कारण पति पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। मोहल्ला गुलाब बाड़ी विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि पति के दूसरी युवती से प्रेम संबंध होने के कारण उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन




पीड़िता वर्षा यादव ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2010 को मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी सुमित यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद वह गर्भवती हुई लेकिन वर्ष 2022 में उसका गर्भपात करा दिया गया। 13 जनवरी 2025 को उसने बेटे को जन्म दिया। विवाहिता का आरोप है कि पति सुमित के संबंध शाहजहांपुर की एक युवती से हो गए हैं। आरोप है कि पति उससे दूरी बनाने लगा और कार तथा प्लॉट की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति उसे घर से निकालने और दूसरी शादी करने की धमकी दी। विरोध करने पर पति तथा अन्य आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय पूर्व पति अपनी प्रेमिका को लेकर घर से चला गया था, जिसकी गुमशुदगी भी पुलिस में दर्ज कराई गई थी। महिला ने आशंका जताई है कि पति व अन्य आरोपी उसकी और उसके बेटे की हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता वर्षा यादव की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर पति सुमित यादव, मोहिनी यादव, भंवर लाल यादव और मोहित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें