फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन छूने से झुलसे बस की छत पर बैठे बाराती

Thu, 30 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की छत पर बैठे बाराती एचटी लाइन के करंट से झुलस गए। छह की हालत गंभीर बताई जाती है। सभी को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारात मैनपुरी से भरथना जा रही थी।
विज्ञापन


हादसा ऊसराहार क्षेत्र में सरसईनावर-बरौना मार्ग पर खरगपुर सरैया के पास हुआ। मैनपुरी जिले के गांव हुसैनपुरा से बाबूराम दिवाकर के पुत्र सर्वेश कुमार  की बारात बुधवार को भरथना जा रही थी। बस की छत पर 10-15 लोग जा बैठे।

बस जैसे ही सरसईनावर-बरौना रोड पर खरगपुर सरैया के पास पहुंची तभी ऊपर से निकले एचटी लाइन की चपेट में बाराती आ गए। चीख-पुकार सुनकर चालक ने तुरंत बस रोकी। कई भयभीत बाराती बस से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन


करंट से झुलसने वालों में राहुल कुमार निवासी अलीगढ़, दीनू, सोनू पुत्र कप्तान सिंह, अंजू पुत्र जमादार सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, पुत्र सतीश कुमार, दलवीर पुत्र हाकिम सिंह निवासी हुसैनपुरा जिला मैनपुरी शामिल हैं।

सभी को कार से मैनपुरी जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सादगी से शादी हुई। प्रधान हुसैनपुरा ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। यदि करंट बस में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

हर्ष फायरिंग में बालक घायल
इटावा। हर्ष फायरिंग से घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बिधूनी में बुधवार रात को तिलकोत्सव था। रात करीब 12 बजे तिलक चढ़ रहा था।

इसी बीच कुछ युवक डीजे पर चढ़कर डांस करने लगे। इन्हीं युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली गोलू (12) पुत्र रामकरन यादव की जांघ में लग गई। लहूलुहान होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे तत्काल प्राइवेट नर्सिंगहोम ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें