फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों की गृहस्थी जली, भैंस मरी, दो गायें झुलसीं

विज्ञापन
आग से जली गेहूं की फसल, खेत में खड़े किसान - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी (इटावा)। अजबपुर झिंजुपुर गांव में सोमवार को आग लगने से तीन घरों में गृहस्थी का सामान जल गया। आग से झ़लसकर एक भैंस मर गई और दो गायें झुलस गईं। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। विधायक ने पीड़ितों का मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अजबपुर झिंजुपुर निवासी सुनहरी लाल कठेरिया के घर में दोपहर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग चेतराम जाटव और सनोज कठेरिया के घर तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर सुनहरी लाल की एक भैंस मर गई और एक गाय झुलस गई। उसकी गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। सनोज की भी एक गाय झुलस गई। चेतराम के घर में सामान जल गया। बढ़पुरा पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। भाजपा नेता दिनेश भदौरिया ने विधायक सरिता भदौरिया को घटना की जानकारी दी। विधायक ने पीड़ित परिवारों को करने का आश्वाशन दिया है।
इलेक्टॉनिक्स गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग
बकेवर। लखना-चकरनगर मार्ग पर करौंधी निवासी सुखवीर सिंह की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। ऊपरी मंजिल पर गोदाम बना है। सुखवीर ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दुकान से बाहर गए थे। इसी बीच उन्हें लोगों ने दुकान की दूसरी मंजिल से धुआं निकनले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना देेने पर भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। सुखवीर ने बताया कि आग से गोदाम में रखे गद्दे फर्नीचर, सोफा इनवर्टर जल गए। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। (संवाद)
विज्ञापन

गेहूं की तीन बीघा फसल जली
भरथना। रपटपुरा (बेर) गांव के पास सोमवार शाम करीब चार बजे गेहूं की फसल में आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचना देकर ग्रामीण आग पर काबू करने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल नेत्रपाल सिंह यादव ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि उर्मिला पत्नी मान सिंह और सर्वेश कुमारी पत्नी सर्वेश कुमार की डेढ़-डेढ़ बीघा फसल जल गई। खेत के ऊपर से एचटी विद्युत लाइन निकली है। तारों के टकराने से आग लगने की आशंका है।

आग से जला गृहस्थी का सामान- फोटो : ETAWAH

इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी आग, सड़क पर राहगीरों की लगी भीड़- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें