फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री की भाषा फैलाती है उन्माद: सीमा

विज्ञापन
वार्ता करती सीमा कुशवाहा - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की भाषा शैली उन्माद फैलाती है। वह रैली करते हैं तो कहते हैं 2013 के दंगे याद करो। सवाल है कि दंगे उत्तर प्रदेश क्यों याद करे। याद रखना है तो बुरे यादों के रूप में रखना है कि दोबारा न हों।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंची सीमा कुशवाहा ने शुक्रवार को आईटीआई गंगा विहार कालोनी के पास पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेटियों को सुरक्षित नहीं कर सकते। मनीष गुप्ता हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा यह व्यापारियों का मर्डर कराते हैं।
सांप्रदायिकता का माहौल बनाते हैं। प्रदेश में ओबीसी की बड़ी आबादी है। ओबीसी कार्ड खेलना सभी चाहते हैं लेकिन कोई भी प्रतिनिधित्व देना नहीं चाहता। उन्होंने जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह जाटव, इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू, भरथना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी कमलेश अंबेडकर, पूर्व विधायक रेखा छागला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें