फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बकरियों को बचाने के लिए आग में कूदे होमगार्ड, झुलसे

Sun, 18 Oct 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। घर के छप्पर में लगी आग के बीच बंधी बकरियों को बचाने की कोशिश में होमगार्ड विश्राम सिंह (50) गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विरहीपुर गांव निवासी विश्राम सिंह शुक्रवार देर शाम घर पर थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। छप्पर के नीचे बंधी बकरियों को आग की लपटों में घिरा देखकर विश्राम सिंह उन्हें बचाने के लिए अंदर पहुंच गए।
इस दौरान वह खुद आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि होमगार्ड कलक्ट्रेट में ड्यूटी करते हैं। बेटे संदीप के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें