फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की हॉकी टीम से खेलेंगे सैफई हॉस्टल के दो छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश अंडर-19 हॉकी टीम के लिए सैफई स्पोर्ट्स हॉस्टल से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खेलने के लिए तमिलनाडु के कोवलपट्टी के लिए मंगलवार को झांसी से रवाना हो गई। यह टूर्नामेंट 16 से 25 दिसंबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन

हॉकी कोच राजेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश हॉकी टीम चयन के लिए 22 और 23 नवंबर को ट्रायल हुआ था। इसमें खिलाड़ियों को कई स्तरों पर परखने के बाद टीम का चयन हुआ। एक दिसंबर से लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण कैंप लगा। उन्होंने बताया कि सैफई हॉस्टल से सुजीत कुमार और अंकित कुमार सिंह का चयन टीम में हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को टीम के साथ ही रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि पिछले साल इस टूर्नामेंट में उड़ीसा की टीम विजेता रही थी। जबकि उत्तर प्रदेश की टीम उपविजेता थी। इस बार टीम में विष्णुकांत सिंह, शारदानंद तिवारी और उत्तम सिंह अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वह भी खेल रहे हैं। कोच ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश टीम के टूर्नामेंट जीतने की संभावनाएं प्रबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें