सैफई (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई निवासिनी हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक के साथ निकाह कर लिया। अपने ही पिता के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया जान माल का खतरा बताया।
ग्राम हरदोई निवासी भगवान दास की पुत्री नगीना ने एसएसपी से मिलकर एक शिकायती प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि वह बालिगऔर उसने अपनी मर्जी से मुस्लिम प्रेमी के साथ फिरोजाबाद निवासी अयूब पुत्र इदरीश के साथ निकाह एंव शादी अपनी मर्जी से बिना दवाब के कर ली है, लेकिन मेरे पिता ने मेरे पति के खिलाफ फर्जी अपहरण का मामला सैफई थाने दर्ज कराया गया था।
जिसमें थाना पुलिस में 16 अप्रैल को फिरोजाबाद से हमें लेकर सैफई आई जहां से पुलिस के साथ कोर्ट में भेजा गया। वहां पर धारा 164 के तहत ब्यान दर्ज कराने के बाद वह कोर्ट से अपने पति के साथ जाने के आग्रह पर पति के साथ भेज दी गई, लेकिन अब उसका पिता भगवान दास और कुछ राजनेता उसे नुकसान पहुंचाने के लिये लगातार धमका रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का भरोसा दिया।