फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट बना वरदान, बचाई पिता, पुत्र और पुत्री की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना कितना फायदेमंद है, इसका उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। भरथना में कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता, पुत्री और पुत्री सड़क पर तेजी से सिर के बल गिरे लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। तीनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। मामूली चोटें आने पर आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन

औरैया जिले के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी जोर सिंह मंगलवार को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बाइक से इटावा आ रहे थे। साथ में बेटी शिवांगी और बेटा भी था। भरथना के गिरधारीपुरा में दान सहाय मंदिर के सामने करीब 10:30 बजे सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सभी की मरहम पट्टी की गई।
लोगों ने बताया कि तीनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। टक्कर लगाने के बाद सभी तेजी से सड़क पर गिरे थे। जोरदार टक्कर लगाने से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट लगाए होने से बाइक सवारों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें