इटावा। ह्दय रोग दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। बिगड़ी दिनचर्या, खान-पान, तनाव, पर्यावरण प्रदूषण की वजह से ह्दय रोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कम उम्र के लोगों को भी हृदय से जुड़ी बीमारी हो जाती है। सीएमओ व ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र यादव ने यह बातें कहीं।
उन्होंने बताया कि कोविड काल में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसके लक्षणों में लंग्स से लेकर सांस फूलना, पसीना आना या कभी- कभी बगैर लक्षण के अचानक पसीना आना है। डायबिटीज के रोगियों में कई बार बगैर लक्षण के हार्ट अटैक होना देखा गया है।
उन्होंने कहा कि फास्ट फूड और वसा युक्त भोजन करने से बचना चाहिए। हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।