फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन ने बढ़ाई मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवकाश के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की अच्छी संख्या देखने को मिली। कुल 1300 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें खांसी, जुकाम, सांस, वायरल बुखार के अलावा त्वचा रोगी शामिल रहे। नए साल के पहले दिन बुधवार को जिला अस्पताल में करीब पांच सौ मरीज आए थे।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब एक सौ मरीज देखे। मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें खांसी, जुकाम, सांस के अलावा वायरल बुखार के मरीज शामिल हैं। बताया पिछले कई दिनों तक कड़ाके की ठंड के बाद पिछले कई दिनों से धूप निकलने और शाम ढलने से पूर्व ठंड पड़ने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से धूप निकलने के बावजूद गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि उन्होंने करीब दो सौ मरीज देखे। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मरीजों को लाइन लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें