फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में ठंड से एक गोवंश की मौत, दो बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुरी टिमरुआ के मजरा लाडमपुर के पास बनी छोटी सी गोशाला में सर्दी के चलते एक गोवंश की मौत हो गई। दो गोवंश बीमार हैं। गोशाला में 122 गोवंशों को रखा गया है। यहां गोवंशों को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। भूसा का गोदाम भी खाली है। ऐसे में भूख और सर्दी के कारण गोवंश बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लाडमपुर गोशाला के अंदर भूसा गोदाम खाली है। गोशाला के आसपास लगी त्रिपाल भी हवा के झोंके से फट गई है। कर्मचारी वीरेंद्र सिंह और अतर सिंह ने बताया इस गोशाला में 5 कर्मचारी रहते हैं। इसमें से एक आता ही नहीं है। 4 कर्मचारी पूरे दिन ड्यूटी करते हैं। गोवंशों को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
फटी त्रिपाल के कारण रात में ठंडी हवा से गोवंश रात भर ठिठुरते रहते हैं। सर्दी के कारण ही एक गोवंश की मौत हो गई। दो की हालत बिगड़ गई है। गोशाला में बिजली न होने से पानी की समस्या भी रहती है। गोशाला में लगे इंजन से गोवंशों के लिए हो पानी टंकी में भर देते हैं। भूसा गोदाम भी खाली पड़ा है। ग्राम प्रधान रामशंकर कठेरिया ने बताया सर्दी पड़ने से एक गोवंश की मौत हो गई है। उसी वजह से दो की हालत बिगड़ गई है। भूसा भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें