फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले दिन पांच मरीजों ने कराया सीटी स्कैन

विज्ञापन
सीटी स्कैन मशीन को देखते जिलाधिकारी जेबी सिंह, साथ में सीएमओ , सीएमएस व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में गुरुवार को सीटी स्कैन सुविधा शुरू हो गई। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने मशीन का शुभारंभ किया। इसके बाद पांच मरीजों ने सीटी स्कैन कराया। पहला स्कैन पुरुष अस्पताल में तैनात मो. कयूम ने कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को अब सीटी स्कैन कराने के लिए किसी दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने बताया कि इसके लिए मरीज को जिला अस्पताल में पंजीकरण कराना होगा। साथ ही पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस आदि की छाया प्रति साथ लानी होगी। सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। क्रस्ना डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ की ओर से सीटी स्कैन का संचालन किया जा रहा है।
सेंटर इंचार्ज मो. शाकिर मंसूरी ने बताया कि सीटी स्कैन के बाद क्रस्ना डायग्नोस्टिक द्वारा मरीजों को पुणे स्थित एशिया के पहले एनएबीएच हब में बैठे रेडियोलॉजिस्ट द्वारा छह घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी में दो घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा.रवींद्र सिंह यादव, सीएमएस डा.एसएस भदौरिया, डिप्टी सीएमओ डा. श्रीनिवास, डा.निखिलेश, क्रस्ना डायग्नोस्टिक की ओर से देव आशीष श्रीवास्तव, सहर्ष श्रीवास्तव, अनुराग वाजपेई,देवेश मिश्रा, टेक्निशियन मो. शाकिर अखिलेश कुमार, मो. सगीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें