फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 14 मिले और इतने ही ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में बुधवार को पांच महिलाओं समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 14 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। सीडीओ डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 5408 हो गई है। इनमें से 5117 ठीक हो चुके हैं, 99 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। अभी कोरोना के 192 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में सरैया चुंगी में तीन लोग संक्रमित मिले। इनमें एक 4 साल का बच्चा, 38 वर्षीय महिला व 46 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। पूरनपुरा में 55 वर्षीय महिला एवं 58 वर्षीय पुरुष, गंगा विहार कालोनी में 50 साल की महिला व 22 साल का युवक संक्रमित मिला। इनके अलावा आवास विकास कालोनी में 4 साल का बच्चा, फ्रेंड्स कालोनी में 55 साल का व्यक्ति व 76 साल का वृद्ध, गांधी नगर में 35 वर्षीय महिला, द्वारका नगर फ्रेंड्स कालोनी में 35 वर्षीय व्यक्ति, सैफई मेडिकल कॉलेज में 65 वर्षीय व्यक्ति एवं जगसौरा में 50 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें