इटावा। स्थानीय सीएचसी महेवा में कोविड -19 की टेस्टिंग निरंतर की जा रही है। यह जांच बिल्कुल निशुल्क है। सैंपल देने वाले से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत ने बताया कि कोविड-19 के टेस्ट के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। 24 घंटे में 30 लोगों ने स्वेच्छा से अपना टेस्ट कराया है। टेस्टिंग टीम में डॉ. जितेंद्र कुमार, एलटी राहुल कुमार, अभिलाषा एएनएम, धर्मेंद्र व करन सिंह की टीम लगाई गई है ।