इटावा। महेवा निवासी वर्तमान में असिस्टेंट कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स जम्मू कश्मीर में तैनात अनुरुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
यह मेडल उनको 15 अगस्त को डीजी सीआरपीएफ प्रदान करेंगे। वर्ष 2018 में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था। पदक पर भारत के राष्ट्रपति से हस्ताक्षर होते हैं। पदक मिलने की सूचना महेवा में आने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए अनुरुद्ध के परिवार को घर जाकर बधाई दी है।