फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना पॉजिटिव की मौत, आठ और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोन से 67 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दम तोड़ दिया। इसके अलावा सैफई के कोविड अस्पताल में ड्यूटी कर चुकी नर्स सहित सात नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं। कोरोना संक्रमित की जनपद में यह 13वीं मौत है और 250 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि मडै़या शिव नारायण निवासी 67 वर्षीय वृद्ध ने सैफई चिकित्सा विवि में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें 21 जून को यहां भर्ती कराया गया था। सात नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें पांच शहर और दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
पॉजिटिव मरीजों में सैफई के कोविड 19 अस्पताल में ड्यूटी कर चुकीं 29 वर्षीय स्टाफ नर्स भी शामिल है। शहर के पोस्ती खाना निवासी पॉजिटिव मिला 61 वर्षीय वृद्ध कानपुर के हैलट अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती है। पॉजिटिव मिले अन्य लोगों में ज्यादातर के परिवारी सदस्य पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें छिपैटी निवासी 46 वर्षीय एक व्यक्ति हैं जिनके बड़े भाई भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बडे़ भाई की सैफई में तीन दिन पहले इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इनका 23 जून को सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार अशोक नगर की 29 वर्षीय महिला के पति पहले ही पॉजिटिव मिल चुके हैं। करमगंज पंजाबी कालोनी की 41 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। इनका पुत्र पहले ही पॉजिटिव मिल चुका है। शहर के मेवाती टोला का 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे बसरेहर में 28 वर्षीय युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें