फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में 69 वीं मौत, 22 मिले, 26 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना से 84 साल के वृद्ध की मौत हो गई। जिले में कोरोना से हुई यह 69वीं मौत है। इसके साथ 22 नए संक्रमित भी बुधवार को मिले हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजागणपति आर ने बताया कि मृतक शांती कालोनी का रहने वाला था। वृद्ध को छह अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। 14 अक्तूबर की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार को 22 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 13 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। चितभवन में 23 व 24 साल की महिलाएं व 53 साल का व्यक्ति, ओमपुरम कालोनी में 28 व 53 साल के व्यक्ति, ग्राम भदेई में 22 व 50 साल की महिलाएं, सैफई क्षेत्र में 30 साल का युवक व 39 साल की महिला संक्रमितों में शामिल है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 4476 हो गई है, जबकि 4103 ठीक हो गए हैं। 304 सक्रिय मामले हैं, जबकि मृतकों की संख्या 69 हो गई है। बुधवार को अन्य स्थानों में मिले संक्रमितों में राहतपुरा कालोनी में 20 साल का युवक, श्याम नगर में 40 साल की महिला, फ्रेंड्स कालोनी में 75 साल की वृद्धा, अशोक नगर में 29 साल की महिला, नौरंगाबाद में 38 साल का युवक, प्रकाश टाकीज के पास 41 साल का व्यक्ति, सराय दयानत में 25 साल की महिला, नगला दया चौबिया में 31 साल का युवक, हनुमान गली-भरथना में 68 साल का वृद्ध सीएचसी सरसईनावर में 25 साल की महिला पछायगांव में छह साल की बालिका, पीपरीपुरा-भरथना में 20 साल का युवक व गड़ी जालिम में 30 साल की महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें