फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 मिले पॉजिटिव और 40 लोग हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में सोमवार को कुल 1044 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 45 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, 40 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सैंपल प्रभारी डॉ. सुशील ने बताया कि इनमें 22 लोग शहरी व 23 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। संक्रमित लोगों में 16 महिलाएं व 29 पुरुष शामिल हैं। जांच टीम को न्यू कालोनी चौगुर्जी में एक परिवार की तीन महिलाएं व एक पुरुष पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी, छिपैटी, रनवीरनगर, लक्ष्मी कालोनी, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, चौगुर्जी, रतननगर, दिव्यांशी अस्पताल में भी एक-एक संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। जो 40 लोग बीमारी से उबरे हैं। उनमें 30 होम आइसोलेशन, पांच सैफई, चार एमसीएच विंग जिला अस्पताल और एक नारायण कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

वहीं, भरथना के मोहल्ला राजागंज में 70 वर्षीया वृद्ध महिला व उनके परिवार के आठ साल व 10 साल के दो बच्चों की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बुजुर्ग महिला को सैफई के कोविड अस्पताल भेजा गया। बच्चों को होम आइसोलेट किया गया है। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल के दिशा निर्देशन में कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने संक्रमित परिवार के आवास के बाहर बैरिकेडिंग व सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें