फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ही बन रही है भक्षक: चंद्रशेखर

Sat, 07 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह गौर ने कहा कि प्रदेश में पुलिस ही आम जनता के लिए भक्षक बन रही है। उन्होंने लखनऊ में अधिवक्ता राजीव कुमार चतुर्वेदी की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। वह बार एसोसिएशन हाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को अधिवक्ता सतेंद्र यादव की हत्या हुई। उत्तर प्रदेश में न तो थाने में सुरक्षित है न सड़क। इस तरह की वारदातों के पीछे किसी न किसी बड़े ओहदे वाले का हाथ रहता है।  उन्होंने प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं, पत्रकारों व बुद्घिजीवियों की सुरक्षा प्रभावी करने पर जोर दिया।

अपराध और अपराधियों को संरक्षण देेने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान डीबीए के महामंत्री राहुल कुमार शाक्य, पूर्व महामंत्री हंस कुमार चौहान, मीडिया प्रभारी रामशरन सिंह यादव, अभिनेंद्र सिंह चौहान, मैराज अली खां, राजीव चौधरी, केके चौहान, बृजनरायन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें