फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में मारपीट व फायरिंग से सनसनी

Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रामगंज में दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद मारपीट हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। फायरिंग से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। मारपीट में एक व्यक्ति को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पुरबिया टोला निवासी डाक्टर अनूप वर्मा की रामगंज में क्लीनिक है। शुक्रवार की दोपहर को वह अपनी क्लीनिक पर बैठे थे तभी वहां पर उनके ही रिश्तेदार वहां पहुंच गए। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

इस मारपीट में डाक्टर अनूप वर्मा को चोटें आई। बाद में एक पक्ष के लोगों ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग कर दी जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी को माहौल पैदा हो गया। पड़ोस के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा लिए। मुहल्ले के लोगों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। दिनदहाडे़ फायरिंग की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। एक पक्ष के डाक्टर अनूप वर्मा घायल होने पर पुलिस ने उनका डाक्टरी परीक्षण कराया है।  दूसरे पक्ष के किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी कोतवाल एस के जोगी ने बताया दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें