केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल सिंह यादव ने राहुल गांधी के गरीबों की झोपड़ी में जाना, लाइन में लगना महज ड्रामाबाजी करार दिया और कटाक्ष किया कि ईश्वर करे राहुल जैसे सब गरीब हों। गरीबी को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ा और भोगा है। इसलिए गरीबों के हित में कार्य हो रहे हैं।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने प्रश्न किया कि क्या काले धन को उजला करने के लिए 500 व 1000 रुपए के नोट का चलन खत्म करने के लिए समय दिया जाता। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो गरीबी व अमीरी की खाई को बढ़ाया है।
उन्हाेंने कहा कि कालाधन दीमक की तरह देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है। इसलिए कालाधन व भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए 500 व 1000 के नोट बंद किए है। यह साहस सिर्फ नरेंद्र मोदी ही दिखा सकते हैं।
जब उनसे पूछा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने नोटों को वैन करने में कुछ समय देना चाहिए। इसके जवाब में उन्होंने प्रश्न किया कि क्या काले धन को उजला करने के लिए और समय दिया जाता? उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता समझ रही है कि कौन काला धन रखने वाले है, कौन भ्रष्टाचारी है।
उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है वह प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहती है। केंद्र में भी यूपी की वजह से ही भाजपा की सरकार बनी है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई है। यूपी के विकास के लिए पैसा दिया मगर यूपी की सरकार ने खर्च नहीं किया।
वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता एवं अजय धाकरे, प्रशांतराव चौबे, कृपानारायन तिवारी, अवनीश राजपूत, विकास भदौरिया, जितेंद्र जैन हैप्पी, जितेंद्र गौड़ सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।