स्टटेश्ान पर छाया सन्ननाटज्ञ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार से कानपुर के गंगा पुल पर स्लीपर बदलने का कार्य शुरू होने के चलते कई ट्रेनों को 11 नवंबर से 07 दिसंबर तक के लिए रद्द किया गया और कु छ का रूट डायवर्ट किया गया है। इनमें से गोमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस और आम्रपाली ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें से अधिकतर यात्री ऐसे थे जिन्हें
जानकारी नहीं थी। ऐसे में यात्रियों का पूछताछ काउंटर पर जमघट लगा रहा। स्थित यह रही कि यहां पर रेलवे को पुलिस तैनान करनी पड़ी।कानपुर में गंगा पुल पर ट्रैक पर कार्य के लिए रेलवे ने 27 दिनों के लिए मैगा ब्लाक लिया है। इसके चलते 72 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 22 ट्रेनों को दिल्ली से लखनऊ के बीच रूट डायवर्ट किया गया है।
ऐसे में चार वह ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं जो इटावा स्टेशन पर स्टापेज देकर जाती हैं। इसमें अप व डाउन दोनों ओर से कैफियत एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। आम्रपाली का रूट डायवर्ट किए जाने से यह ट्रेन भी इटावा स्टेशन पर नहीं पहुंची।
शुक्रवार इन सभी ट्रेनों के आवागमन होने का पहला दिन था जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े आठ बजे बड़ी संख्या में यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ तक की यात्रा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे लेकिन ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई।
यही हाल दस बजे गोमती एक्सप्रेस के आने के समय पर रहा और कई यात्री जानकारी के आभाव में प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते देखे गए। ज्यादातर लोग पूछताछ काउंटर पर पहुंचे और अन्य ट्रेनों के आने के समय में संबंध में जानकारी जुटाई। भीड़ अधिक होने और ट्रेन न आने से गुस्साए यात्रियों की पूछताछ काउंटर पर तैनात रेलकर्मी से कहासुनी भी हुई।
इसके बाद व्यवस्था को बनाने के लिए आरपीएफ कर्मी को भी तैनात किया गया। उधर दोनों ट्रेनों के डाउन ट्रैक पर आने के समय व इसके अलावा कैफियत एक्सप्रेस अप और डाउन, आम्रपाली अप व डाउन के न आने से भी यही स्थित रही।
कैफियत एक्सप्रेस को भी रेलवे ने रद्द किया है तो वहीं आम्रपाली का रूट बदला गया है जिससे यह ट्रेन भी इटावा स्टेशन पर नहीं पहुंच रही है।