भरथना। युवती ने एक युवक पर अपनी जाति छिपाकर नजदीकियां बढ़ाने और शादी से इंकार करने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने अलीगढ़ के युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
दी गई तहरीर में बताया कि दोनों ने शादी का फैसला किया और युवती ने युवक को कुछ जेवर भी दे दिए थे। जब युवती को युवक के अपनी जाति छिपाने का पता चला तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। बताया कि इसके बाद युवक परेशान करने लगा और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक आईडी बनाकर महिला के गांव और रिश्तेदारों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया है। उसने महिला की बहन को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।