फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग युवक यमुना नदी में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के टकरूपुर गांव के मजरा लखनपुरघार में शौच को गया विकलांग युवक शनिवार को पैर फिसलने से यमुना नदी में गिर गया। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों संग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने काफी तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका। दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में युवक की तलाश करने के काम में जुट गई।
लखनपुरघार निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई ऊधम सिंह (20) का पैरालाइसिस अटैक के चलते शरीर का एक हिस्सा काम नहीं करता है। शनिवार को भैया दूज पर बड़ी बहन रेनू व छोटी रंजना से ऊधम सिंह ने टीका कराया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में यमुना नदी के किनारे स्थित अपने खेतों में लगी बाजरा की फसल की रखवाली के लिए चला गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह खेत के पास ही यमुना नदी किनारे शौच के लिए गया था।
वहां मिट्टी में पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। ऊधम के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजन खेत के पास पहुंचे तो वहां यमुना के किनारे ऊधम सिंह के पैरों के निशान मिले।
परिजनों का कहना है कि ऊधम यमुना नदी में गिर गया है। सूचना पर शनिवार की रात नौ बजे लवेदी एसओ जय प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार को घटना स्थल पर पहुंचकर सीओ भरथना साधू राम ने भी जांच पड़ताल की।
गोताखोरों की टीम ने घंटों नदी में युवक की खोजबीन की, लेकिन ऊधम का कुछ पता नहीं चला। एसओ ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम कासगंज से आ गई। दोपहर के बाद टीम ऊधम सिंह को नदी में तलाश करने में जुटी रही।
इधर, ऊधम सिंह के लापता होने से मां-पिता व परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग और रिश्तेदार दुखी परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं।
मारपीट के मामले के आरोपी की मौत
लवेदी। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में मारपीट के मामले में आरोपी अंबरीश की शनिवार को देर शाम मौत हो गई। अंबरीश की बेटी नीतू दोहरे ने बताया कि पड़ोस की एक महिला से मारपीट का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।
दो नवंबर को मामले की तारीख थी। पिता अंबरीश तारीख में पेश होने कोर्ट गए थे। वहां अधिवक्ता ने वारंट जारी होने की जानकारी दी, तो डर गए। घर लौटने पर गांव के लोगों से रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला से समझौता कराने को कहा।
कोर्ट से लौटने के बाद से पिता को जेल जाने का डर सता रहा था। उन्होंने खाना भी छोड़ दिया था। शनिवार देर शाम हालत बिगड़ने पर सीएचसी लखना ले जाया गया, जहां मौत हो गई।
नीतू का आरोप है कि मामले से जुड़े तीन लोगों ने बुलाकर पिता अंबरीश को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे मौत हो गई। सूचना पर सीओ भरथना साधूराम व एसओ जयप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया अंबरीश की हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें