फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीता हैंडबॉल मैच

Thu, 25 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी महोत्सव के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने आर्य कन्या इंटर कालेज की टीम को 7-2 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले मैच में पुलिस माडर्न स्कूल ने ब्लू बर्ड कन्या इंटर कालेज ए को 4-0 से, दूसरे मैच में ब्लू बर्ड कन्या इंटर कालेज बी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर की टीम को 2-1 से, पहले सेमीफाइनल मैच में आर्य कन्या इंटर कालेज ने ब्लूबर्ड कन्या बी टीम को 4-3 से, दूसरे सेमी फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पुलिस मार्डन की टीम को 8-1 से पराजित किया।

मैच के निर्णायक अजय पाल सिंह यादव, हरीशंकर लाला, सुमित यादव, अनिल चौधरी रहे। टेक्निकल की भूमिका इंद्रजीत सिंह ने निभाई। इसके पूर्व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्य अतिथि गुरुमुख सिंह अरोड़ा का आकाश तोमर ने बैज लगाकर स्वागत किया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक गौरव पाठक, जिला क्रीड़ाधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव, अमित यादव, आलोक यादव, अशोक कुमार, अर्चना चौधरी, राजेश जादौन, सत्य नारायण प्रसाद, जय किशन, सोनू बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें