फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परिषदीय स्कूलों में आज से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, एक लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Mon, 16 Nov 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आगाज होगा। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 1447 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक रूप से कराई जाएगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी की ओर से बीएसए को जारी पत्र के से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है।

17 नवंबर
- कक्षा 2 : गणित (प्रथम पाली)
- कक्षा 3 : गणित (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
- कक्षा 4 व 5 : हिंदी (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
- कक्षा 6 : हिंदी (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
- कक्षा 7 व 8 : विज्ञान (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
-
18 नवंबर
- कक्षा 2 : अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
- कक्षा 3 : हिंदी (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
- कक्षा 4 व 5 : सामाजिक विज्ञान (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
- कक्षा 6, 7 व 8 : गणित (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)
-
19 नवंबर
- कक्षा 2 : हिंदी (प्रथम पाली)
- कक्षा 3 : सामाजिक विज्ञान (प्रथम पाली)
-
20 नवंबर
- कक्षा 3, 4 व 5 : कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा (प्रथम पाली)
- कक्षा 6 : विज्ञान (प्रथम पाली), पर्यावरण अध्ययन (द्वितीय पाली)
-
21 नवंबर
- कक्षा 6 से 8 : प्रथम पाली में वैदिक गणित/खेल/कृषि/गृह शिल्प तथा द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें