फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गिरे पत्तों से बना रहे स्याही और कागज, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

Mon, 16 Nov 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 45:::जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में शाामिल होने वाले छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
इटावा। पेड़ों से गिरने वाले सूखे पत्ते अक्सर कचरे के रूप में फेंक दिए जाते हैं, लेकिन अब इनसे स्याही और जैविक कागज तैयार करने का मॉडल विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया है। इस नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मॉडल को एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई के बाल वैज्ञानिकों अर्नव वर्मा और अरुण ने तैयार किया।
विज्ञापन


इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की प्रदर्शनी में दोनों विद्यार्थियों ने शहरी हरित कचरे के उपयोग पर आधारित अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें पेड़ों से गिरने वाले पत्तों का उपयोग कर स्याही और जैविक कागज बनाने की अवधारणा बताई गई। विद्यार्थियों का यह प्रयास बेकार समझे जाने वाले प्राकृतिक कचरे के उपयोग का बेहतर उदाहरण रहा। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 300 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के साथ उनके विज्ञान शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

बच्चों ने विज्ञान और तकनीक के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पीईएस डॉ. मुकेश यादव और इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद रहे। निर्णायक मंडल में आदित्य पोखवाल, जावेद खान, सुबूर अनवर, सीमा यादव और मलीना खानम शामिल रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सायमा जमील और प्रबंध समिति की सदस्य गौसिया फात्मा ने अतिथियों का फूलमाला, बैज और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रदीप यादव सहित अन्य शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें