बुढ़वा मंगल का पर्व जिलेभर में श्रद्धा एंव उल्ल्ास के साथ मनाया गया। मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हनुमान जी के जयघोष के बीच भक्तों ने विधिविधान के साथ अंजनी पुत्र की पूजा अर्चना की। पिलुआ महावीर मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच भक्तों ने मंदिरों में झंडे आदि चढ़ाए।
बुढ़वा मंगल के पर्व पर यमुना नदी के किनारे स्थित पिलुआ महावीर मंदिर में हजारों भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए। मंदिर में सोमवार की रात से ही भक्तों की कतार लग गई। पूजा अर्चना का दौर मंगलवार की देर रात तक चलता रहा। भक्तों की ओर से मंदिर आने वाले लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी।
इसी तरह जुगरामऊ मंदिर में भी भक्तों का पूजा अर्चना के लिए तांता लगा रहा। यहां आयोजित मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की।
शहर के श्रीसंकट मोचन मंदिर डाकघर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
रहा। मंदिर में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा का शृंगार अनुज दीक्षित की ओर से कराया गया। साथ ही मंदिर में स्थापित हनुमान जी की नई प्रतिमा के दर्शन भी भक्तों ने किया। चौगुर्जी के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने पंचमुखी हनुमान जी के साथ ही बालरूप हनुमान जी के दर्शन किए। महंत भुवनेश मिश्र ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। कृष्णापुरम स्थित दुर्गामाता मंदिर में हनुमानाष्टक पाठ का आयोजन हुआ।
वन विभाग तिराहा के पास पूर्व पुलिस निरीक्षक रामनाथ सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के कटरा सेवाकली स्थित बड़े हनुमान मंदिर, छैराहा स्थित हनुमान मंदिर, महेराचुंगी स्थित हनुमान मंदिर, पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, झूले लाल मंदिर के साथ ही जिले के छोटे बड़े हनान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।