फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में ताखा और भरथना में होंगे चुनाव

Tue, 22 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी नितिन बंसल ने मंगलवार को जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। जिले में कुल आठ ब्लाक हैं। चार चरणों में चुनाव होने से प्रत्येक चरण में दो ब्लाक में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में ताखा व भरथना, दूसरे चरण में सैफई व बसरेहर, तीसरे चरण में जसवंतनगर व बढ़पुरा और चौथे चरण में महेवा व चकरनगर ब्लाक क्षेत्र में चुनाव होंगे।
विज्ञापन


सभी चरणों में होने वाले मतदान की गणना एक नवंबर को की जाएगी। पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अपने संबंधित विकास खंड की सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण 23 सितंबर को निर्गत करेंगे। निर्वाचन अधिकारी और खंड विकास अधिकारी इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे।

वह ग्राम पंचायतों में मुनादी के जरिए जन सामान्य को इस कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर कार्यक्रम प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें