पुलिस लाइन के हैलीपैड पर राज्यपाल का स्वागत करते भाजपा नेत साथ में मौजूद विधायक सरिता भदौरिया व ड
- फोटो : ETAWAH
इटावा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार शाम 6:15 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड पर पहुंची। यहां पर डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, विधायक सरिता भदौरिया, इकदिल नगर पंचायत चेयरमैन सौरभ दीक्षित, बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, भाजपा जिलामंत्री शिवाकांत चौधरी, अन्नू गुप्ता, भाजपा युवा नेता प्रिंस गुप्ता ने गुलाब फूल भेंटकर राज्यपाल का स्वागत किया।
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राज्यपाल कार से रात्रि विश्राम के लिए राजा सुमेर सिंह किले के अतिथि भवन के लिए रवाना हो गईं। गुरुवार व शुक्रवार को राज्यपाल जिले में रहकर कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।