फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में चार गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई विकास खंड की ग्राम पंचायत शिवपुरी टिमरूआ में शुक्रवार को चार गोवंशों की मौत हो गई। एक बीमार है। गोशाला के कर्मचारियों ने एक गोवंश के शव को फेंक दिया, जिसे कुत्तों ने नोंच-नोंच डाला। उधर, प्रधान का कहना है कि गोशाला में चार नहीं, एक गोवंश की मौत हुई है।
विज्ञापन

शिवपुरी टिमरूआ में बनी गोशाला में 110 गोवंशों का रखा गया है। इनमें चार गोवंशों की मौत हो गई। एक गोवंश का शव गोशाला परिसर के बाहर गड्ढे में फेंक दिया गया। उसे दफनाया नहीं गया। कुत्तों ने इस गोवंश के शव को नोंच-नोंच कर क्षतविक्षत कर डाला।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने मीडिया को दी। मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो गोवंश का शव गड्ढे में पड़ा था। बाद में उसे गड्ढे में दफना दिया गया। गोशाला की देखभाल करने वाले ग्राम प्रधान जेल सिंह का कहना है कि गोशाला में शुक्रवार की सुबह एक गोवंश की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों को उसके उपचार के लिए बुलाया गया था, लेकिन डॉक्टर के आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। गोवंश के शव को दफनाने के लिए रखा गया था। जेसीबी आने में देरी हो गई थी।
इस वजह से शव खुले गड्ढे पड़ा था। जेसीबी आने के बाद शव को दफना दिया गया है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि गोशाला में कागजों में दर्ज 110 गोवंशों में 90 ही गोवंश भीतर हैं।
इस मामले में ग्राम प्रधान का कहना है कि जितने गोवंश कागजों में दर्ज है, उतने पूरे हैं। गोशाला में मरम्मत का कुछ काम चल रहा, इसलिए कुछ गोवंशों को गोशाला से बाहर चरने के लिए छोड़ा गया है।
गोशालाओं के निरीक्षण में सब ठीक मिला
महेवा। बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार ब्लॉक क्षेत्र की दो गोशालाओं का मुआयना कर व्यवस्था व गोवंशों की स्थित को देखा। व्यवस्थाएं पहले से बेहतर होने पर संतोष जाहिर करते हुए संचालकों को गोवंशों के लिए हरा चारा की व्यवस्था करने और बीमार गोवंशों का उपचार कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गोवंशों को खाने में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व भूसा दिया जाए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत के साथ बीडीओ सुबह नबड़ाखुर्द कला स्थित गोशाला में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वहां 34 गोवंश मिलेे।
उसके बाद दोनों अधिकारी बहादुरपुर-घार स्थित गोशाला देखने पहुंचे। बीडीओ के मुताबिक, दोनों गोशालाओं में गोवंशों को हरा चारा व भूसा दिया जा रहा है। कुछ गोवंश अस्वस्थ नजर आए। बाकी व्यवस्थाएं ठीक दिखाई दीं।
गोशाला संचालकों को गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व भूसा खाने में देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अस्वस्थ गोवंशों का समुचित उपचार कराया जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें