फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डालने को लेकर हुए विवाद में गोली चली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया गांव में बुधवार रात कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे एक व्यक्ति को गोली लग गई। जबकि, दूसरा बीचबचाव के दौरान सड़क पर गिरने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गांव के राजवीर शाक्य विद्युत पोल पर कटिया डाल रहे थे। गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। साथ ही बिजली विभाग के अफसरों से शिकायत करने की धमकी दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने छह साथियों के साथ मिलकर राजवीर से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी।
इससे गोली राजवीर शाक्य के पेट में लग गई। वहीं, बीचबचाव करने आए गांव के ही यदुनाथ सिंह सड़क पर गिर जाने से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बसरेहर सीएससी में भर्ती कराया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस को घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें