फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के बयान के बिना जांच में एबुलेंस चालक को क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। गंभीर कोरोना मरीज के भाई से मैनपुरी से कानपुर तक का 70 हजार रुपये किराया मांगने की जांच में पुलिस ने खेल कर दिया है। पीड़ित पक्ष का बयान लिए बिना ही पुलिस ने एंबुलेंस चालक को क्लीन चिट दे दी। तर्क ये दिया जा रहा है कि एंबुलेंस में वेंटिलेटर नहीं था, इसलिए चालक मरीज को नहीं ले गया।
विज्ञापन

ऊसराहार निवासी कोरोना संक्रमित उपनीश गुप्ता की हालत खराब होने के कारण मैनपुरी के अस्पताल से कानपुर ले जाना था। भाई विवेक गुप्ता के अनुसार रविवार रात सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के बाहर निजी एंबुलेंस के चालक ने 70 हजार रुपये किराया मांगा। विवेक शिकायत लेकर सैफई थाने गए लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। जिले के एक आलाधिकारी को फोन लगाया, फोन रिसीव नहीं हुआ। इसी भागदौड़ के बीच मरीज की मौत हो गई।
मामला जानकारी में आने पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह सैफई पुलिस को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने जाच में खेल कर दिया। पुलिस का तर्क है कि एंबुलेंस में वेंटीलेटर नहीं था, इसलिए चालक ने मरीज ले जाने से मना कर दिया था। मृतक के भाई विवेक गुप्ता का कहा है कि चालक ने एंबुलेंस में लगा वेंटीलेटर व ऑक्सीजन सिलिंडर दिखा गया था। उसके बाद उसने 70 हजार रुपये किराए की शर्त रखी थी। विवेक का आरोप है कि सैफई थाना पुलिस ने उनका बयान नहीं लिए। एसएसपी का कहना है कि 70 हजार रुपये किराया मांगने के आरोप में सत्यता प्रतीत नहीं हो रही है। एंबुलेंस में वेंटिलेटर नहीं था और मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत थी। मरीज का आक्सीजन लेवल 40 व 45 के बीच था। इसीलिए एंबुलेंस चालक मरीज को नहीं ले गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शिकायत करेगा परिवार
मृतक उपनीश के भाई विवेक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच में खानापूरी कर एंबुलेंस चालक को बचाया है। इस मामले में वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
परिवार को दी जाए आर्थिक सहायता
मृतक उपनीश आलू व्यापारी थे। एंबुलेंस के अभाव में उनकी मौत पर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता और ऊसराहार इकाई के अध्यक्ष अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती ने उपनीश के परिवार को 50 लाख आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की है। उपनीश के दो छोटी बेटियां हैं। व्यापारियों ने मांग पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मांग करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल, रवि वर्मा, अरविंद गुप्ता, संदीप यादव, संदीप पाल ,लाखन सिंह यादव , लक्ष्मी कांत, अनिल गुप्ता, बट्टन गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें