फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड से वंचित लोगों को अब उनके गांव में
विज्ञापन

ही कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। एक नवंबर से 30 नवंबर तक ग्राम पंचायत वार कैंप लगाकर कार्ड
बनाए जाएंगे। कार्ड बनवाने वालों को आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री का पत्र
साथ लेकर आना होगा। पहले चरण में आठ ब्लाकों के टॉप 10 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया
है। इसके बाद अन्य पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। डीएम श्रुति सिंह ने सभी एसडीएम, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओर खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायतवार आयोजित होने वाले गोल्डन कार्ड कैंप आयोजन का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया गया है। गांवों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
जिले में 96 हजार परिवारों के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब 15 से 20 प्रतिशत लाभार्थियों को ही कार्ड जारी हो चुके हैं। जिले की स्थिति संतोषप्रद नहीं है। ऐसी स्थिति में अब गांव-गांव में कैंप लगाने की योजना तैयार की है। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने सभी लाभार्थियों से योजना के तहत कार्ड बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेंद्र यादव ने बताया कि गांव गांव कार्ड बनाने का कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर चलेगा। पहले चरण में हर ब्लाक की टॉप टेन पंचायतों को चिह्नित कर टीम भेजी जाएगी। सीएससी / जनसेवा केंद्रों के माध्यम से कार्ड बनवाए जाएंगे। इसके लिए प्रति लाभार्थी 30 रुपये शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें