फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्राली पराली दो, दो हजार रुपये लो

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत गांव पुरैला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने किसानों को फसल प्रबंधन के बारे में बताया। साथ ही पराली न जलाने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि पराली जलाने से मिट्टी में पाए जाने वाले मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। इसके बाद फसल की पैदावार कम होती है। इस मौके पर किसानों को पराली को डी कंपोजर मुफ्त में बांटा गया।
किसान इसका प्रयोग पराली को खेतों में नष्ट करने में कर सकते हैं,। जिससे मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है और कम लागत में अच्छी पैदावार ले सकते हैं। इस मौके पर बीटीएम हरमेश शर्मा और कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सरसईनावर स्थित राजकीय बीज गोदाम केंद्र पर उपकृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने पहुंच कर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसान अपनी पराली को खेतों में न जलाकर गोशाला में ले जाएं।
जहां किसानों को प्रति ट्राली दो हजार रुपये मनरेगा से दिए जाएंगे। गोशाला में गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था भी होगी और जलाने से हो रहे प्रदूषण से पर्यावरण को दूषित होने से बचाया भी जा सकेगा। इस मौके पर बीज गोदाम केंद्र के प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव व कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें