फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपीड़ित परिवार को दिया पांच लाख का चेक

Sun, 29 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
ताखा के नगला ताल में अग्निपीड़ित परिवार को सहायता राशि सौंपकर ढाढस बंधाते केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताखा के नगला तार में गैस सिलेंडर फटने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्हें पांच लाख का चेक प्रदान किया। परिवार के गंभीर रूप से झुलसे पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दस दिन पहले समथर बंबा के समीप नगला तार में गैस सिलेंडर फटने से रामसिंह प्रजापति के घर के आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गरीब परिवार के इलाज के लिए ग्रामीण चंदा कर धन जुटा रहे थे। पूरे मामले में प्रशासन स्तर पर ठोस मदद न मिलने पर गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव घायलों को देखने इटावा अस्पताल गए। डाक्टरों से उनके फ्री इलाज की बात कही थी।


शनिवार को वह नगला तार राम सिंह प्रजापति के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक रामसिंह को दिया। राम सिंह को धैर्य बंधाया। कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ है। इस अवसर पर एसडीएम ताखा दिनेश सिंह, तहसीलदार ताखा विजय यादव, नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, कानूनगो अनिल यादव, लेखपाल शिवऔतार मौजूद रहे। इससे पहले वह दुर्घटना का शिकार हुए सपा कार्यकर्ता उमेश यादव के घर रमपुरा पहुंचे। उन्होंने मृतक उमेश के परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें