फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह ही अध्यक्ष रह पाए गौरव

Tue, 20 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे गौरव दुबे का कार्यकाल सिर्फ दो माह का ही रहा। वह जिले की सियासत से काफी दूर रहे हैं। लेकिन उनकी बर्खास्तगी होते ही सियासी हलके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


मूल रूप से इटावा जिले के बीहड़ी गांव हरौली थाना भरेह के रहने वाले गौरव दुबे का पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से जिले की सक्रिय राजनीति से कोई खास वास्ता नहीं रहा है। गांव के किसान राजकिशोर दुबे के पुत्र गौरव की शिक्षा अजीतमल में हुई। यहां से स्नातक करने के बाद वह दिल्ली चले गए। वर्ष 2001 से वे दिल्ली से ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनावों में उन्होेंने प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए काम किया।

इस दौरान वे किसी पद पर भी नहीं रहे। अगस्त 2016 में अचानक गौरव दुवे को युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित कर दिया गया। इससे उनका भी नाम जिले के सियासतदानों में शामिल हो गया। लेकिन खास बात यह है कि जितनी तेजी से गौरव सियासी सीढ़ी पर चढ़े, उतनी ही तेजी से फर्श पर भी आ गए। सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई के बाद सपाइयों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रोफाइल
नाम- गौरव दुवे
पिता का नाम -राज किशोर दुवे
निवासी- ग्राम हरौली तहसील चकरनगर इटावा
 शिक्षा- स्नातक अजीतमल डिग्री कालेज से
अगस्त 2016 में पहली बार सीधे सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें