पेट्रोल तथा डीजल के दामों में की गई मूल्यवृद्धि के
विरुद्ध सपा ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार क ो सपा युवजन सभा ने रेल
रोककर विरोध प्रदर्शन किया। स्टेशन पर इंटरसिटी को 20 मिनट तथा कालका मेल
को 10 मिनट तक रोके रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों
को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद यादव ने कहा कि पेट्रोलियम
पदार्थों में भारी मूल्यवृद्धि कर जनता के साथ छलावा किया जा रहा हैै।
चुनाव के दौरान अच्छे दिनों का सपना दिखाया गया था। किसान दैवी आपदा से जूझ
रहा है लेकिन प्रधानमंत्री विदेश घूमने-फिरने में व्यस्त हैं। महंगाई बढ़
रही है, रुपया निरंतर गिरता जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान
पंकज मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अवधेश दिवाकर, लालू प्रसाद उर्फ लालबहादुर,
रवि परिहार, अवनीश यादव, राहुल यादव, अंशुल यादव, राम पाल यादव, रानू यादव,
शैलेंद्र कु मार, आदित्य कुमार, मनोज भदौरिया, नितिन सक्सेना, नितिन
शाक्य, छोटू वर्मा, इरशाद अंसारी, दौलत यादव, नीरज पटेल, निकित वर्मा, सनी
कुशवाह भी मौजूद रहे।