राजकीय इंटर कालेज ग्राम तमैरा की मडै़या में सुनील
कुमार की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच
सुघर सिंह इंटर कालेज की टीम और इलेवन स्टार जसवंतनगर की टीम के बीच खेला
गया। सुघर सिंह कालेज की टीम ने यह मैच 57 रन से जीता। टूर्नामेंट का
उद्घाटन सपा नेता अनुज यादव मोंटी ने किया।
रविवार को आयोजित
टूर्नामेंट के पहले मैच में सुघर सिंह इंटर कालेज ने पहले टास जीतकर
बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन
बनाए। अंकित यादव ने 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। हनी ने 22
रन देकर 4 विकेट लिए।
दुष्यंत ने 3 विकेट लिए। जवाब में इलेवन
स्टार जसवंतनगर की पूरी टीम मात्र 73 रनों पर सिमट गई। पप्पू ने 15 रन
बनाए। सुघर सिंह इंटर कालेज की टीम ने यह मैच 57 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द
मैच का पुरस्कार बाबा रामनाथ ने दिया।
अंपायरिंग अनिल कुमार तथा
राजवीर सिंह ने की। यादवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रजनीश, पप्पू बंटी
भाई, बंटू, सूरज, सुखवीर यादव, अवनीश, सतीश, महावीर भी मौजूद रहे।