फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लोकल रूटों पर चलेंगी चार रोडवेज बसें, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Fri, 23 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 01:: बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
इटावा। परिवहन निगम ने दीपावली पर्व पर चार रोडवेज बसों को लोकल रूटों पर चलाने का निर्णय लिया है। त्योहार पर बसों के चलने से क्षेत्र के लोगों को बस पकड़ने के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन बसों को नवादा, चितभवन, कुदरैल, बलरई आदि लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के चलने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इटावा क्षेत्र में आठ डिपो पड़ते हैं। इसमें इटावा डिपो समेत सैफई, मैनपुरी, बेबर, छिबरामऊ, औरैया, फर्रुखाबाद व शिकोहाबाद डिपो शामिल हैं। वर्तमान में इटावा डिपो में 95 रोडवेज बसें हैं। परिवहन निगम ने दीपावली पर चार बसों को लोकल रूटों पर संचालन करने की योजना बनाई है।
इन बसों को 28 अक्तूबर से लखना, नवादा, चितभवन, कुदरैल, जसवंतनगर, बलरई आदि लोकल रूटों पर संचालन किया जाएगा। इससे पर्व पर लोगों को क्षेत्र से ही बस मिल सकेगी। इससे समय व रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन


चार मिनी बसों का लोकल रूट किया गया तय-
-पहली बस- इटावा- लखना-नवादा।
-दूसरी बस-इटावा-चितभवन, कुदरैल, डूडा चौराहा।
-तीसरी बस-इटावा, जसवंतनगर, बलरई।
-चौथी बस-इटावा-ऊसराहार, कर्री पुलिया।
-
डग्गामार वाहनों से मिलेगा छुटकारा
लोकल रूट पर बसों के चलने से ग्रामीणों को डग्गामार वाहनों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने परिवहन निगम से तय किराया लिया जाएगा। वहीं, डग्गामार वाहन त्योहार व अन्य मौके पर सवारियों की संख्या बढ़ते ही दाम बढ़ा देते हैं। साथ ही सवारियों को वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरते हैं। इससे उनके पलटने का खतरा बना रहा है। इससे ग्रामीणों को छुटकारा मिल जाएगा।
-
चार बसों के लिए लोकल रूट निर्धारित किए गए हैं। इन बसों के लोकल रूट पर चलने से लोगों को वाहनों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही डग्गामार वाहनों में असुरक्षित यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

-अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें