इटावा। होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से तीन का ठहराव इटावा जंक्शन पर है। यह ट्रेनें 19 से 21 मार्च और 26 से 28 तक चलेंगी। सभी ट्रेनों के दो-दो फेरे हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
यदि आप राजस्थान, आगरा, बिहार और हावड़ा नौकरी करते हैं या वहां होली के आगे पीछे किसी काम से जाने के लिए योजना बना रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे बोर्ड ने त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। राजस्थान के भगत की कोठी से बिहार के दानापुर जंक्शन तक जाने वाली 04811 स्पेशल ट्रेन 20 मार्च और 27 मार्च को इटावा में रुकेगी।
वहीं, 04812 दानापुर जंक्शन से भगत की कोठी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन 21 मार्च और 28 मार्च को इटावा आएगी। बाढ़मेर स्टेशन से हावड़ा जंक्शन तक जाने वाली 04813 स्पेशल ट्रेन 19 और 26 मार्च को बाढ़मेर स्टेशन से चलेगी। वहीं, हावड़ा जंक्शन से बाढ़मेर स्टेशन के लिए 04814 ट्रेन 21 और 28 को हावड़ा से चलेगी। उदयपुर सिटी से कटिहार के लिए 09623 ट्रेन 19 और 26 मार्च को चलेगी। वहीं, 09624 ट्रेन 21 और 28 मार्च को कटिहार से उदय सिटी के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04731 श्रीगंगानगर से आगरा कैंट के लिए 20 और 27 मार्च को चलेगी। आगरा कैंट से 04732 ट्रेन संख्या श्रीगंगानगर के लिए 21 और 28 मार्च को चलेगी।
-
इस समय ट्रेनें पहुंचेंगी इटावा
04811 ट्रेन संख्या भगत की कोठी से 20 और 27 को शाम 5:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 21 और 28 को सुबह 5:38 पर इटावा जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, लौटते वक्त 04812 ट्रेन संख्या 21 और 28 मार्च को दानापुर जंक्शन से शाम को 6:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन दोनों ही दिन इटावा में 22 व 29 मार्च को सुबह 7:20 पर आएगी। वहीं ट्रेन संख्या 04813 बाढ़मेल से 19 और 26 को सुबह 12:15 पर छूटेगी। यह ट्रेन इटावा 19 और 26 मार्च को शाम 4:08 मिनट पर पहुंचेगी। लौटते वक्त 04814 हावड़ा से 21 और 28 को शाम तीन बजे चलेगी। 22 और 29 मार्च को यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर दोपहर 12:35 पर पहुंचेगी। 09623 ट्रेन उदयपुर सिटी से कटिहार के लिए 19 और 26 मार्च को शाम को 4:05 बजे उदयपुर से चलेगी, जो इटावा 20 और 27 मार्च को सुबह 5:38 पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 09624 ट्रेन 21 और 28 को कटिहार से शाम तीन बजे चलेगी, जो 22 और 29 को इटावा जंक्शन पर सुबह सवा 11 बजे पहुंचेगी।