सैफई (संवाद)। परासना गांव में एक किसान की हत्या में नामजद चार लोगों को सैफई पुलिस 60 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। देर रात डीजे बजाने का विरोध करने पर यह हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से आई गंभीर चोट को मौत की वजह माना गया था।
गांव में सोमवार को एक प्रोग्राम में देर रात डीजे बज रहा था। पड़ोसी 42 वर्षीय किसान श्याम सुंदर ने जाकर इसका विरोध किया और आवाज धीमा करने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि इससे गुस्साए राम सिंह की पत्नी राजवती, बेटों सबी, रवि और विनीत ने श्यामसुंदर को बेरहमी से पीटा। इससे श्याम सुंदर की मौत हो गई।
बेटे अनुज ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है। सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार श्याम सुंदर की मौत पिटाई के दौरान लगी चोट से हुई है। चार जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है।