फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष की कार भिड़ी, घायल

Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पार्टी के नेता की बेटी की लगुन कार्यक्रम से लौट रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव की कार सामने से आ रही कार से भिड़ गई। इसमें वह व कार में बैठे पीसीसी मेंबर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयर बैग खुलने से दोनों गंभीर घायल होने से बच गए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पार्टी के बढ़पुरा ब्लॉक अध्यक्ष की बेटी की लगुन में पछायगांव गए थे। देर शाम कार से लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पार्टी में ही पीसीसी मेंबर कोमल सिंह भी थे। बताया कि वह सामान्य रफ्तार से जा रहे थे। कुंडेश्वर पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयर बैग खुलने से आगे बैठे दोनों गंभीर चोट लगने से बच गए। दोनों के कंधे और बाएं हाथ में चोट आई है। दूसरी कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई। उसमें सवार लोगों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें