फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: होली पर पांच करोड़ का उड़ा अबीर-गुलाल्

Sat, 07 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रंगों के त्योहार होली पर बाजार गुलजार रहे। उमंग और उत्साह के बीच इस बार कारोबार ने भी रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ी। व्यापारियों से मिले अनुमान के मुताबिक जिले में करीब सात करोड़ रुपये के रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री हुई। मिठाई और चॉकलेट का कारोबार 10 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।
विज्ञापन

रंग-गुलाल के विक्रेता राम नारायण ने बताया कि इस बार बाजार में आधुनिक वैरायटी की धूम रही। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की जबरदस्त मांग दिखी। सामान्य गुलाल के मुकाबले इस बार प्रीमियम और हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक रही।
अनुमान के मुताबिक जिलेभर में लगभग दो करोड़ रुपये की पिचकारी और पांच करोड़ रुपये के रंग-गुलाल का व्यापार हुआ है। होली की मिठास घोलने के लिए मिठाई की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं।
विज्ञापन

मिठाई व्यापारी मोहन ने बताया कि इस वर्ष जिले के मिठाई उद्योग ने शानदार प्रदर्शन किया है और कुल कारोबार 10 करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें