फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। लखना कस्बे में व्यवसायी के घर हुई चोरी की वारदात के मामले में तीन दिन बाद फोरेंसिक टीम साक्ष्य उठाने के लिए पहुंची। टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सेफ सहित अन्य स्थानों से चोरों के फिंगर प्रिंट भी लिए। वहीं फॉरेंसिक टीम के घटना के तीन दिन बीतने के बाद आने पर गृहस्वामी ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना के कस्बा लखना में कालिका मोहाल में पक्का तालाब के किनारे बने व्यवसायी अजय पाल पुत्र छुन्ना पाल के घर पर चोरो ने सोमवार रात्रि को मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दिया था। घटना के वक्त गृहस्वामी अजय पाल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी मे एक शादी समारोह मे शामिल होने गये थे। इस दौरान चोरों ने नगदी सहित छह लाख का माल पार कर दिया था। पुलिस ने चारी का मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के न आने से ग्रामीणों में नाराजगी थी।
अखिल भारतीय व्यापार मंडल लखना के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी सहित अन्य व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त जताई थी। व्यापारियों ने इस वारदात के सम्बन्ध में एसएसपी से भी बात कर खुलासे की मांग की थी। इस पर चोरी के वारदात के तीन दिन बीतने के बाद गुरुवार की सुबह फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य हासिल किये। फॉरेंसिक टीम ने व्यवसायी अजय पाल के घर से सेफ और टूटे हुए ताले व कुंडी से फिंगर प्रिंट भी लिए है। वहीं गृहस्वामी अजय पाल ने चोरी की घटना के तीन दिन बीतने के बाद फॉरेंसिक टीम के आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें