फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के तहत भरथना रोड पर तेज रफ्तार कार ने विक्की सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला मोती गांव निवासी श्याम बाबू (58) शुक्रवार दोपहर अपने घर से विक्की से जा रहे थे। भरथना इटावा रोड पर दीनारपुर गांव के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार श्याम बाबू हेलमेट लगाए हुए थे। सूचना पर थाना के एसएसआई मनोज परमार व हलका इंचार्ज रक्षपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। मृतक के पुत्र राजू ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें