फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बराबरी पर खत्म हुई झंडा कुश्ती

विज्ञापन
फोटो:28:: दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों स्थित ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंगल के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों से पहुंचे भारत केसरी और स्टेट चैंपियन पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के नामी पहलवान शामिल हुए। दूसरे दिन 100 से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं जबकि शाकिर व अंकुश पहलवानों के बीच हुई मुख्य झंडा कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ होमगार्ड एवं प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। झंडा कुश्ती मेरठ के शाकिर नूर मुहम्मद और आगरा के अंकुश पहलवान के बीच हुई। यह मुकाबला कांटे का रहा और कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इसके साथ ही भर्थना के संदीप ने शाला बड़ैरा के गोलू को, भिंड के नबाब ने फिरोजाबाद के आशीष को, गोरमी के शनि ने फूप के अभिषेक, जालौन के विशाल ने फिरोजाबाद के भोज राज को, फिरोजाबाद के मौनू ने आगरा के अजय को, भरथना के अवधेश ने दूल्हागंज के सुरजीत को, पोरसा के संदीप ने ददरौया के गोलू को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं गढ़ी के रिंकल ने शिकोहाबाद के धर्मवीर को, उमरेन के किशन पाल ने घाटमपुरब के सोनू को, फिरोजाबाद के गुलशन ने नौधा के अरुण को, इटावा के फैसन ने कडेरिया के साहिल को, डीडी के नीतेश ने भिंड के शनि को, फिरोजाबाद के शनि ने अकबरपुर के गुड्डू को, पोरसा के बलराम ने नोएडा के जगदेव को, मेहगांव के मनोज ने आगरा के सोनू को व बरहा के पहलवान सुमित ने भिंड के बलराम को हराया। दंगल का समापन एसडीएम ब्रह्मनंद कठेरिया ने किया। लंकू यादव, ब्रजेन्द्र, आलोक दुबे, राम महेश दुबे, अवनीश तिवारी, अरविंद तिवारी, अखिल तिवारी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें