फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जांच में पांच मरीज डेंगू पीडि़त मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 76 मरीजों की डेंगू की जांच की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 377 मरीजों की डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच कराई गई। इसमें 76 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। इसमें पांच मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दो मरीजों की रिपोर्ट ओपीडी व तीन की जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, 144 मलेरिया व 157 टाइफाइड के मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सभी डेंगू पॉजिटिव मरीज खतरे से बाहर बताए गए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय जिले में डेंगू का प्रभाव बढ़ रहा है तो सतर्कता के तौर पर अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों की सबसे पहले खून की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मरीज की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम पाई जाती है तो उन मरीजों की तुरंत डेंगू की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि लोगों को डेंगू की चपेट में आने से बचने के लिए खुद भी सावधानी बरतनी चाहिए। घर के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें